घाटशिला, जनवरी 5 -- गालूडीह। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सेवा निर्मित जवान ऑफिसर के द्वारा गालूडीह स्वर्णरेखा बराज में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें झारखंड और बंगाल के सेवानिवृत्त जवान शामिल हुए थे। पिकनिक के दौरान सभी पुराने साथी मिले और अपने पुराने दिनों की याद को ताजा करते हुए अपने विचार आदान-प्रदान किये। साथ ही खेलकूद में तमोला गेम, म्यूजिकल चेयर, ताशपत्ती, डांस सहित अन्य कार्यक्रम रखे गये थे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी ने मिलकर भरपूर मनोरंजन किया। पिकनिक में मुख्य रूप से आरसी हेम्बम, बालक मांझी, ईश्वर सोरेन, लक्ष्मण सोरेन, ज्ञान हांसदा, मोहन सोरेन, डीके मांझी, केसी मुर्मू, दशरथ मुर्मू, रघुनंदन हेम्ब्रम शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.