लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, संवाददाता। कल्ली पश्चिम में गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक पर फायरिंग की। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कल्ली पश्चिम निवासी अभिषेक शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को वह छत पर टहल रहा था। इस बीच तेज आवाज सुनाई पड़ी। आवाज सुन कर अभिषेक ने नीचे झांका। इस दौरान आदित्य, अभिषेक, यश गौतम और उमेश गाली गलौज करते हुए नजर आए। अभिषेक शर्मा के मकना करने पर आरोपितों ने तमंचे से फायरिंग करने के साथ पथराव कर दिया। जिससे हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों को जुटते देख आरोपित भाग गए। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.