अमरोहा, फरवरी 6 -- जोया। घर के सामने खेल रहे बच्चों को गाली देने से टोका तो जेठ-जिठानी ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। लाठी डंडे से किए हमले में टांग की हड्डी टूट गई। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पायंती कलां की है। बीती तीन फरवरी की शाम पांच बजे गांव निवासी दानिश के बच्चे घर के सामने खेल रहे थे। उसी दौरान दानिश के भाई फरमान और भाभी खैरुल निशा बच्चों को गालियां देने लगे। आवाज सुनकर आई दानिश की पत्नी तरन्नुम ने जब गालियां देने का विरोध किया तो दोनों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि लाठी-डंडे से किए गए हमले में तरन्नुम की टांग की हड्डी टूट गई। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई तब आरोपी धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि पीड़ित तरन्नुम की तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.