दरभंगा, जनवरी 3 -- लहेरियासराय। बेंता थाना क्षेत्र के गंगासागर मोहल्ले की रहने वाली राजकुमारी देवी ने जातिसूचक गाली देने व मारपीट को लेकर एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कहा है कि मोहल्ले के ही विकास कुमार दास की ई रिक्शा एक माह पूर्व चोरी हो गई थी। इसे लेकर विकास एवं उनके स्वजन घर के सामने आकर गाली-गलौज कर रहे थे। ऐसा करने से मना करने पर विकास दास सहित स्वजनों ने उनके साथ मारपीट की। इस बीच बीचबचाव करने आये उनके पति राजकुमार राम को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल पंहुचाया गया। थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चौपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...