प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा गांव में शनिवार रात 11 बजे रिटायर फौजी ने गाली देने का विरोध करने पर कल्पनाथ पांडेय के 28 वर्षीय बेटे अंकित को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से अंकित घायल हो गया। उसे सीएचसी बाघराय से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मामले में रिटायर फौजी, उसकी पत्नी, भाई और भतीजे के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया है। लक्ष्मण का पुरवा निवासी अंकित के घर में दो दिन पूर्व शादी के आयोजन से खुशी का माहौल था। शनिवार रात पड़ोसी रिटायर फौजी रामबास पांडेय उर्फ बमशंकर अंकित के घर के सामने खड़े होकर बगल के गांव माहियामऊ के पूर्व प्रधान राजू दुबे को गालियां देने लगा। अंकित घर में कार्यक्रम चलने की बात कहते हुए महिलाओं के सामने गाली देने का विरोध करने लगा। इस पर बमश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.