नोएडा, नवम्बर 12 -- रबूपुरा। चांदपुर गांव में घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदपुर गांव निवासी रज्जन ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव के ही पवन, नीरज, नरेश और जयप्रकाश उनके घर के सामने परिवार के लोगों से गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने रज्जन के बेटे देवन और पुत्रवधु आरती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल दंपति का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...