गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में गाली देने का विरोध करने पर युवक से मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छोटे काजीपुर माली टोला निवासी सागर गुप्ता (27) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी 2026 को वह बक्शीपुर से फोटो कॉपी कराकर घर लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि सात-आठ युवक, जो अपने चेहरे ढक रखे थे, उनकी बहन को गालियां दे रहे थे। विरोध करने पर सभी युवकों ने उन्हें घेर लिया और ईंट-पत्थर, लात-घूंसे तथा लोहे के कड़े से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.