मुरादाबाद, जनवरी 1 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी कालोनी में गाली देने से मना करने पर दबंगों ने युवक को पीट दिया। बहन बचाने पहुंची तो उसके ऊपर भी ईंट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी डबल स्टोरी निवासी अभिषेक शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 दिसंबर को रात करीब 11:30 बजे वह वह पार्क से घर की ओर जा रहा था। आरोप लगाया कि उसी दौरान रास्ते में ध्रुव, पियुष, सुमित शर्मा, इस्तकार, दिनेश, धनु आदि ने उसे रोका और गाली गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर आरोपी मारपीटकरने लगे। पीड़ित के अनुसार वह किसी तरह बचकर घर की ओर भागा तो आरोपियों ने ईंट से हमला किया। सिर पर ईट लगने से वह लहुलूहान हो गया। पीड़ित के अनुसार उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.