सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। पिसावां इलाके में घर के सामने गाली गलौज करने का विरोध करना एक युवक को मंहगा पड़ गया। आरोपी ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर बीच बचाव करने आई चाची की भी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पिसावां थाना शिकायत करते जाते समय रोककर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पिसावां पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पड़रिया निवासी गुलशन शुक्ला के मुताबिक गांव के ही मुंशी, मीरा, अंजली घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे। गुलशन के विरोध जताने पर आरोपियों ने लात-घूसे से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर चाची पूनम देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने लात घूसों से उनकी सभी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग गये। आरोप है कि गुलशन थाने शिकायत करने जाने लगा तो आरोपियों ने सरेराह उसे ...