जहानाबाद, फरवरी 3 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के साहोबीघा गांव में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति नारियल बिंद बताया जाता है जो साहोबिगहा गांव का निवासी है। वह मछली बेचने का कारोबार करता है। घटना के संदर्भ में पीड़ित ने बताया कि गांव के ही शराब के नशे में कुछ लोग उनकी पत्नी और बेटी से गाली गलौज कर रहा था उनके द्वारा जब मना किया गया तो कुछ लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। तत्काल घायल व्यक्ति को इलाज को लेकर घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना को लेकर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि अब तक पीड़ित के तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस...