फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। कौशांबी के थाना कड़ाधाम क्षेत्र के चोवा का पुरवा सौरई बुजुर्ग निवासी वीरेंद्र सिंह ने थाना सुल्तानपुर घोष में धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को झिंगुरियापुर से निमंत्रण से लौट रहे थे। गौती पुल के पास राम प्रकाश ने उन्हें रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...