भागलपुर, फरवरी 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के घोरघट गांव में जबरदस्ती दरवाजा, खिड़की और छज्जा निकालने से मना करने पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए घोरघट निवासी शबनम खातून ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया है कि उसका चचेरा देवर मो. सज्जाद सिपाही है। वह उसके हिस्से की जमीन पर जबरदस्ती दरवाजा खिड़की छज्जा खोल रहे है। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे कि कार्रवाी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.