बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता पैलानी में महबूब पुत्र मकबूल निवासी सबादा ने थाना में तहरीर दी है। बताया कि बीते दिवस मैं मुंबई से गांव आया था। तब देखा कि मकान के दरवाजे व खिड़की टूटे हुए हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दरवाजे व खिड़की मेरे भतीजे फैजान पुत्र याकूब खान ने तोड़े हैं। उलहना देने गया तो उक्त ने मुझे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...