फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के खलवा मजरे गढ़ा गांव में शराब के नशे में गाली गलौज मारपीट हो गई। गांव निवासी रामदेव का आरोप है कि बामदेव उसका सगा भाई है। रविवार देर शाम बामदेव शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। जिस पर विरोध किया। उसी दौरान बामदेव व उसकी पत्नी ने मारपीट शुरु कर दी। शोर शराबा सुन बीच बचाव में पहुंची उसकी पुत्री अंजू देवी को भी उक्त लोगों ने लाठी डंडों से पीट दिया। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...