मुरादाबाद, जनवरी 1 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में गाली गलौज के विरोध में चार आरोपियों ने एक शख्स के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का उत्तराखंड के काशीपुर में उपचार चल रहा है,जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्राम लालपुर बराही निवासी देवेंद्र सिंह के मुताबिक बुधवार की शाम वह अपने पिता ओमपाल सिंह के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी रंजिश को लेकर उनके गांव का संतोष उनके पिता को गाली देने लगा, जिसका उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी संतोष, तेजिंदर उर्फ विक्की, अभिषेक और हैप्पी ने उसके पिता के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि वह अपने पिता को गंभीर हालत में उत्तराखंड ...