कानपुर, जनवरी 2 -- सरसौल। महाराजपुर में आरोपित पड़ोसी ने गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महाराजपुर के हर्निहां गांव निवासी राधिका का आरोप है कि बीते बुधवार देर शाम ऐमा का संजय यादव उनके पति हरिशंकर से गाली-गलौज कर रहा था। पति ने विरोध किया तो पड़ोसी सुनील के घर से आरोपित संजय कुल्हाड़ी लेकर आ गया। पति के सिर पर हत्या करने की नीयत से कई प्रहार किए। गंभीर हालत में पति को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.