फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- थाना टुंडला के गांव बसई में एक महिला को गालियां देने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना टूंडला के गांव बसई निवासी 55 वर्षीय गीता पत्नी सुरेंद्र अपने घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान पड़ोस के लोग गाली गलौज कर रहे थे। महिला ने गाली देने का विरोध किया। इस पर गाली देने वाले गुस्से में आ गए। उन्होंने लाठी डंडों से जबरदस्त मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला के लिए भेजा, लेकिन वह सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए आई। जहां पर चिकित्सक ने चिट्ठी सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र टूंडला के नाम से देखी तो उसे वहीं वापस भेज दिया।

हिंदी हि...