नोएडा, फरवरी 14 -- ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। विरोध करने पर ईंट से हमला किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मेहंदीपुर गांव में रहने वाले साबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बिना किसी वजह रोबिन, मोसिन, सब्बीर और खुर्शीद गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने विरोध किया तो ईंट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...