एटा, मार्च 19 -- गाली-गलौज की मना करने पर हमलावरों ने कैंटीन संचालक पर हमला कर हाथ तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित के अनुसार मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जिला फिरोजाबाद थाना एका के गांव नगला मोती निवासी सोमेन्द्र यादव वर्तमान में बसुंधरा में रहते हैं और शराब ठेका की कैंटीन चलाते हैं। मंगलवार रात को कैंटीन पर बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने गाली देने से मना किया। आरोप है कि हमलावर हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। हमले में काफी चोट आई हैं। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने एक हाथ तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को देररात मेडिकल कॉलेज लाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.