लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 30 -- मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव झखरा में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में कहा सुनी हो गई। जिसके चलते युवक को सरे राह डंडे से पिटाई की गई। गांव झखरा निवासी नन्हे ने बताया रविवार की शाम मकान के पास शराब पीकर गली गलौज का विरोध कर शिकायत करने पर भंडारी और उसके पुत्र कुनकू ने घेरकर डंडों से सारे राह पिटाई करने का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। पुलिस ने सोमवार को जख्मी का मेडिकल कराकर आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि राजनीतिक रसूख न होने के चलते दूसरे पक्ष के जगन्नाथ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। मामले की विवेचना एस आई हिमांशु आनंद सिंह को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.