फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला महासुख में पति ने अपनी पत्नी, बेटी के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। प्रेमवती पत्नी सुखवीर सिंह निवासी नगला महासुख थाना नगला खंगर का आरोप है कि उसके पति ने शराब के नशे में आकर गाली गलौज करने लगे। जब बेटी ने पिता का विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पत्नी, बेटी के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी पति ने धमकी दी कि किसी दिन तुझे व तेरे बच्चो का गला दबाकर जान से मार दूंगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...