पीलीभीत, सितम्बर 14 -- पूरनपुर, संवाददाता। पति के साथ जा रही महिला ग्राम प्रधान के साथ गांव के कुछ लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। प्रधान का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला वर्तमान में ग्राम प्रधान है। शनिवार को वह अपने पति के साथ पूरनपुर आ रही थीं। आरोप है रास्ते में गांव के ही पांच लोग मिल गए। उन्होंने ग्राम प्रधान और उनके पति का रास्ता घेर लिया। सभी ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करने वालों ने ग्राम प्रधान के कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें की। बचाने पर उनके पति की पिटाई लगा दी। जिससे वह घायल हो गए। प्रधान ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल सतेंद्र कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.