हापुड़, नवम्बर 17 -- क्षेत्र के गांव वैट निवासी महिला ने गांव निवासी युवक पर बेटे के साथ गाली गलौज करने और विरोध करने पर जान लेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी नसीम ने बताया कि उसकी पौती आयशा घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक ने उसकी पौती डाटना शुरू कर दिया। तभी उसका बेटा फिरासत वहां आ गया और बेटी को डाटने का कारण पूछने लगा। इसी बात को लेकर आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जानलेचा हमला करते हुए घायल कर दिया। घायल को परिजन ने हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.