सोनभद्र, जुलाई 29 -- अनपरा,संवाददाता। रंजिशन गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देना चार लोगों पर भारी पड़ा है। अनपरा पुलिस ने चार लोगों संतोष कन्नौजिया ,अशोक कन्नोजिया ,पुत्र शिवसम्पत ,जोगेनद्र पुत्र बाबूलाल व सुरेश भारती पुत्र जवाहर भारती के खिलाफ बीएनएसएस की धारा352 व 351-2 में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पीडित रामनायक पुत्र रामाशंकर निवासी गुलालीडी कुलडोमरी ने पुलिस से शिकायत की थी कि आरोपियों ने लाठी डंडों से लैस हो कर उसे जान से मारने की धमकी दी अधिक भीड़ होने की वजह से मार नही सकें लेकिन जान से मारने की धमकी दी है जिसके कारण वह खौफ जदा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...