बदायूं, दिसम्बर 7 -- मूसाझाग। क्षेत्र के गांव कंडेला के रहने वाले प्रियंक कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव के अवनीश और डालचंद, इंद्रजीत व राजकुमार शराब के नशे में गालियां दे रहे थे। चार दिसंबर को समय करीब बजे प्रियंक और उसका भाई योगेंद्र अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी समय आरोपी गालियों के साथ हमला करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने हाथों में लाठी-डंडा लेकर प्रियंक और उसके भाई पर वार किया, जिससे दोनों को चोटें आई। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...