गाज़ियाबाद, दिसम्बर 30 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चिरंजीव विहार सेक्टर-चार में नशे में धुत युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की। स्थानीय युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चिरंजीव विहार सेक्टर-चार में रहने वाले अंकित त्यागी का कहना है कि 28 दिसंबर की रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत युवकों ने कॉलोनी में हंगामा किया। इस दौरान आरोपी ललित और उसके साथियों ने सिक्योरिटी गार्ड अजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। अंकित के मुताबिक उन्होंने और अन्य स्थानीय लोगों ने आरोपियों से मारपीट का कारण पूछा तो उन्होंने उनके साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी। अंकित त्यागी का कहना है कि गार्ड से मारपीट की सूचना पर स्थानीय पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.