रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप निवासी एक भाजपा कार्यकर्ता पर अपने किराएदारों के साथ मिलकर एक सुरक्षा गार्ड से मारपीट, उसकी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर बंदूक तोड़ने का आरोप है। पूर्व में भाजपा कार्यकर्ता ने सुरक्षा गार्ड पर मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं मामले में बुधवार को सुरक्षा गार्ड के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को नामजद कर अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम परम मिलक रामपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र मान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता मान सिंह रुद्रपुर में एक सुनार की दुकान में पिछले डेढ़ वर्ष से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। बीते 16 अप्रैल की रात उसके पिता ड्यूटी से वापस अपने किराये के घर ट्रांजिट कैंप लौट रहे थे। इस दौरान वह नारायण कॉलोनी पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.