गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लोहा मंडी की अग्रसेन वाटिका में गार्ड से बदसलूकी के बाद कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। कविनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अग्रसेन वाटिका में रहने वाले प्रवीण कुमार का कहना है कि तीन अक्तूबर की रात मयंक और गोलू नाम के युवक अपने अन्य साथियों के साथ सोसाइटी आ पहुंचे। प्रवीण कुमार के अनुसार आरोपी युवकों ने जान से मारने की नीयत से गार्ड से बदसलूकी की और गाली-गलौज करते हुए जबरन गेट खुलवाया। इसके बाद उन्होंने भीतर आकर उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने फोन कर गाड़ी तोड़ देने के बारे में भी बताया और बाहर आने के लिए उकसाया। पीड़ित का कहना है कि जाने से पहले हमलावरों ने सोसाइटी गार्ड को धमकाया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो अंजाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.