वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के दो गार्डों के बीच मंगलवार रात मारपीट हो गई। इसमें गार्ड डबलू राय घायल हो गए हैं। उनकी तहरीर पर कैंट थाने में सहकर्मी गार्ड देवेंद्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। कैमूर (बिहार) निवासी डबलू ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह दवा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान अस्पताल में ही तैनात गार्ड देवेंद्र शर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत देवेंद्र ने उनपर डंडे से वार किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...