मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के ममरखा चौक के पास रविवार की देर रात बदमाशों ने लाइन होटल के गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बनाकर तीन ट्रकों से करीब 750 लीटर डीजल लूट लिए। डीजल की कीमत 75 हजार रुपए बताई जा रही है। ट्रक चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मामले को लेकर ट्रक चालक गयाजी जिले के कोच थाना के कोच निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह गुजरात के सूरत से प्लाई लेकर असम जा रहा था। रविवार की देर रात वह ममरखा चौक के पास एक लाइन होटल में खाना खाने के लिए रुका। भोजन करने के बाद सो गया। करीब तीन बजे लाइन होटल के संचालक ने कहा कि ट्रक से तेल निकाल लिया है। बताया कि एक गाड़ी पर करीब आधा दर्जन लोग आये थे। हथियार के बल पर गार्ड को बंधक बना लिया, जिसके बाद सभी ने तीन ट्रकों से डीजल लूट लि...