धनबाद, मई 2 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। टाटा स्टील झरिया डिवीजन अंतर्गत जामाडोबा वाशरी रेलवे साइडिंग में टाटा के निजी सुरक्षा गार्ड प्रेम चंद महतो को लोहा चोरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। उक्त प्रकरण में जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने ममाले का उद्भेदन करने का दावा किया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 26 अप्रैल की रात 1 बजे सुरक्षा में तैनात प्रेम चंद महतो को लोहा चोरों का दल ने गोली मार कर घायल कर दिया था। उन्हें जामाडोबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया है। गोली पैर में लगी है। ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया है। प्रेम की स्थिति ठीक है। घटना के बाद टाटा के सुरक्षा सुपरवाइजर संजय राउत ने थानां में कांड संख्या 26/25 मे अज्ञात लोहा चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।...