गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर 18 स्थित गार्डेनिया गीतांजलि सोसाइटी का भूखंड नीलाम करने के लिए प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिया है। आवास एवं विकास परिषद के बकाया 109 करोड़ रुपये की वसूली के लिए तहसीलदार ने सोमवार को नोटिस चस्पा किया। एक करोड़ रुपये से अधिक के फ्लैट खरीदकर यहां रह रहे 200 परिवार परेशान हैं कि नीलामी हुई तो वे कहां जाएंगे। वसुंधरा सेक्टर 18 में गार्डेनिया इंडिया ने परिषद से भूखंड लेकर सोसाइटी बनाई थी। इसमें 215 फ्लैट हैं, जिनमें से 200 में लोग रह रहे हैं। गार्डेनिया गीतांजलि फ्लैट बायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बिल्डर ने परिषद का बकाया 36 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बजाय दूसरे प्रोजेक्ट में पैसा लगा दिया। यह बकाया जुर्माने के साथ बढ़कर अब 109 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। सोसाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.