अमरोहा, सितम्बर 22 -- चुचैला कलां। रविवार की देरशाम गजरौला चांदपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में पांच वर्ष के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता समेत परिवार के तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पिता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा रसूलपुर गांव के निकट हुआ। बछरायूं के मोहल्ला पीरजादगान निवासी दानिश रविवार को अपनी पत्नी, बेटी और बेटे समीर के साथ बाइक रेहड़ी से बिजनौर के स्योहारा स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। पांच वर्षीय समीर रेहड़ी के सामने की सीट पर बैठा था, जबकि पीछे उनकी पत्नी और बेटी सवार थीं। रसूलपुर के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही गार्डर लदी ई-रिक्शा ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा का गार्डर सीधे मासूम समीर के सिर में घुस गया और उसने मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.