लातेहार, दिसम्बर 15 -- गारू, मनिका, प्रतिनिधि। धान अधिप्राप्ति योजना के तहत गारू प्रखंड में लैंपस गारू एवं कबरी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन जीप सदस्य जीरादेवी ने फीता काटकर किया। मनिका प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के अन्य लैंपसों में धान क्रय केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया गया। मनिका लैंपस में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, मनिका किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, जितेंद्र प्रसाद यादव व भाजपा के पूर्व जिला सांसद प्रतिनिधि लव कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। पहले ही दिन आठ किसानों ने लगभग 300 क्विंटल धान बेचा। किसानों ने बताया कि अब उन्हें सरकारी दर पर धान की बिक्री से समय पर उचित मूल्य मिल सकेगा।

हिंदी हिन...