लातेहार, जनवरी 31 -- गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को शहीद दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन करना था। इस अवसर पर प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों के प्रति गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत का निर्माण संभव है। मौके पर कई लोग मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.