लातेहार, फरवरी 5 -- गारू प्रतिनिधि। गारू में पलामू व्याघ्र परियोजना के अंतर्गत हुनर से रोजगार योजना के तहत सिलाई हस्तकला आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन गारू पूर्वी वन क्षेत्र परिसर में रेंजर उमेश कुमार दुबे ने फीता काटकर किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के सुदूर गांवों की 30 किशोरियां एवं महिलाएं भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि दूरस्थ वन क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे महिलाएं न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की ...