लातेहार, फरवरी 15 -- गारू, प्रतिनिधि। गारू प्रखंड अंतर्गत साल्वे ग्राम रोड किनारे स्थित भगवान शिव मंडप में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन में जुटे रहे, जिससे पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा और क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जीरा देवी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट की व्यवस्था कराई और पूजा-पाठ का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया। उन्होंने स्वयं भी उपस्थित होकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। साल्वे, कोटाम, कबरी, रूद, हेनदेहास और बारीबांध सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.