लातेहार, फरवरी 6 -- छिपादोहर/गारू। छिपादोहर के लाभर निवासी एवं समाजसेवी साहदुर सिंह ने गारू रेंज के सतनदिया क्षेत्र में वन विभाग द्वारा कराए गए चेक डैम निर्माण को लेकर भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। साहदुर सिंह का कहना है कि चेक डैम निर्माण में उपयोग किए गए पत्थर और बालू बाहर से खरीदे नहीं गए, बल्कि जंगल क्षेत्र से ही अवैध रूप से निकालकर लगाए गए हैं, जिससे पर्यावरण और जंगल को सीधा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इस पूरे मामले की सीधी जिम्मेदारी गारू विभाग पर डालते हुए गंभीर आरोप लगाया है। समाजसेवी ने ग्रास प्लॉट के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई किए जाने का भी आरोप वन विभाग पर लगाया है। उनका कहना है कि जिन योजनाओं का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण होना चाहिए था, उन्हीं के नाम पर जंगलों का दोहन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साहद...