लातेहार, फरवरी 5 -- गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के धागाटोला पंचायत में जलनल योजना के अधूरे रहने से अब तक लगभग 10 गांव नल-जल सुविधा से वंचित हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य जीरा देवी ने डीसी से शीघ्र हस्तक्षेप करते हुए योजना को जल्द से जल्द पूर्ण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन कार्य में हो रही देरी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में लोग अब भी दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर हैं, जिससे खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत होती है। इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता से बातचीत में बताया गया कि धागटोला क्षेत्र के कुल 10 गांवों के लगभग एक हजार घरों तक जलापूर्ति का लक्ष्य निर्धारित था, जिसे दो वर्ष पूर्व...