लातेहार, फरवरी 23 -- गारू ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मारोमार में रविवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डीएफओ कुमार आशीष, रेंजर उमेश कुमार दुबे, सीजीएम सर,बीडीओ अभय कुमार,सीओ दिनेश कुमार मिश्रा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मारोमार, ग्राम सुरकुमी, धांगारटोला एवं आसपास के अन्य गांवों से दर्जनों ग्रामीण भी शामिल हुए। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से पढ़ाई होने से छात्रों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा तथा उनकी पढ़ाई में गुणवत्ता आएगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि स्मार्ट क्लास से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षण...