लातेहार, फरवरी 4 -- गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड के धागाटोला गांव के भुईयां टोली में आधा दर्जन से अधिक परिवार आज भी बुनियादी पेयजल सुविधा से वंचित हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने पूर्वजों द्वारा बनाए गए पारंपरिक चुआड़ी के पानी पर ही पूरी तरह निर्भर हैं। इसी चुआड़ी से कपड़ा धोना, खाना बनाना, पीने का पानी और दैनिक उपयोग के अन्य सभी कार्य किए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह चुआड़ी उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिसके सहारे वे सदियों से जीवन यापन करते आ रहे हैं। हालांकि बदलते समय में सरकारी स्तर पर स्थायी और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस संबंध में जब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को पहले विभाग में लिखित आवेदन देना होगा। आवेदन प्राप्त होने के बा...