मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक से बरामद शराब की खेप लाने में एक गारमेंट कंपनी ने अपने नाम से गठिया बुक कराया था। गठिया से ही शराब की 280 बोतल बरामद की गई। रेल पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। हालांकि गठिया किसे डिलिवरी देनी थी, इसकी जानकारी लीज होल्डर ने नहीं अंकित की थी। इससे स्पष्ट है कि लीज होल्डर को यह जानकारी थी कि इस गठिया में प्रतिबंधित सामान है, जिसे मुजफ्फरपुर के लिए भेजी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने से शराब बरामदगी की जांच उलझते जा रही है। पुलिस के साथ वाणिज्य विभाग की अपने स्तर से इसकी आंतरिक जांच शुरू कर दी है। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों से इस संबंध में मुख्यालय स्तर से वरीय अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी ली है। दूसरी ट्रेन से तो नहीं भेजनी थी शराब : दूसरी ओर, जंक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.