बिजनौर, फरवरी 11 -- गाय से टकराकर कार अनियंत्रित होने से कार में यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हरिद्वार-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर धामपुर की ओर से कार आ रही थी। गांव भज्जावाला के समीप पंहुचते ही अचानक कार के सामने गाय आ गई। कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई। ड्राईवर द्वारा कार को काबू करने के दौरान कार में सवार रविंद्र उसका पुत्र प्रशांत, पुत्री गायत्री व निशा तथा कनिका पुत्री हरवीर घायल हो गए।घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से गंभीरावस्था के चलते रविंद्र पुत्र डाल चंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के रैफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...