प्रयागराज, नवम्बर 16 -- प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा काशी प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक अलोपीबाग आश्रम में रविवार को हुई। बैठक में 22 जनपदों के लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्व हिंदू परिषद, गौरक्षा के केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र लांबा ने कहा कि गाय साधारण पशु नहीं, बल्कि मां के समान है। उन्होंने कहा कि भारत में गौमाता चिंता का विषय हैं, जबकि विदेशों में चिंतन का विषय बन चुकी हैं। प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने कहा कि रोजगारयुक्त नौजवान, कर्जमुक्त किसान, स्वस्थ व समर्थ भारत की परिकल्पना के लिए गौरक्षा अभियान को गति देनी होगी। प्रांत अध्यक्ष भोलानाथ मिश्र ने गौशालाओं के निर्माण, जैविक कृषि और किसान सम्मेलनों के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर जितेंद्र, नवीन, सुशील चतुर्वेदी, विष्णु कांत, अशोक मिश्रा, कुंदन सिंह, वंदना गौत...