बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र के मल्हनी गांव में करंट की चपेट में आकर दो गोवंशीय की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह सात बजे हुई। श्रीकांत दूबे निवासी मल्हनी के घर के सामने से चौरी फीडर की एलटी लाइन गुजरी है। श्रीकांत दूबे घर के सामने गाय से दूध निकाल रहे थे। इसी दौरान शार्ट सर्किट हुई और तार टूट कर गिरा। यह तार गाय के ऊपर गिर गया। किसी तरह से श्रीकांत दूबे पीछे भागे लेकिन तार गाय और उसकी बछिया तार की चपेट में आ गए। दोनों को करंट लगने लगा। उसे बचाने के प्रयास में श्रीकांत दूबे के लड़के रामचंद्र को भी करंट लगा। काफी प्रयास के बाद भी इन दोनों गोवंशीय पशुओं को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। श्रीकांत दूबे और उनके पुत्र रामचंद्र दूबे को भी चोट लगी है। घटना की लिखित सूचना क्षेत्रीय विद्युत विभाग के कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.