बदायूं, दिसम्बर 25 -- ओरछी। कस्बा ओरछी क्षेत्र के गांव परमानंदपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां एक गाय ने एक साथ दो बछड़ों को जन्म दिया है। पशुपालक के परिवार में खुशी का माहौल है और आसपास के ग्रामीण इसे चमत्कार मानकर देखने पहुंच रहे हैं। ग्राम परमानंदपुर निवासी हरिओम कश्यप की गाय ने बुधवार तड़के एक बछिया और एक बछड़े को जन्म दिया। आमतौर पर एक गाय एक समय में एक ही बच्चे को जन्म देती है, लेकिन एक साथ दो स्वस्थ्य बच्चों के जन्म की खबर जैसे ही गांव में फैली हरिओम के घर पर लोगों का तांता लग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...