बदायूं, मार्च 20 -- उसहैत थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर गाय चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाा क्षेत्र के गांव कदम नगला के रहने वाले अधिवक्ता विपन कुमार ने न्यायालय एएमएम-7 में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें अधिवक्ता ने बताया कि स्थानीय पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिसके चलते उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। विपन कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 नवंबर 2024 को उनके गांव के ही नीरज यादव और प्रदीप यादव ने उनकी टैग लगी गाय को चोरी कर लिया। जब उन्होंने आरोपियों से अपनी गाय वापस मांगी तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि वे छुट्टा गायों को बेचते हैं। अधिवक्ता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। निराश होकर अधिवक्ता विपन ने न्यायालय में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.