प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद सांसद उज्जवल रमण सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में गाय को राष्ट्र माता घोषित करने कि मांग की। उन्होंने कहा कि गाय को गौमाता कहा जाता है यह राष्ट्रीय गौरव व सम्मान का प्रतीक है इसलिए गाय को राज्य या राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए। उनके प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद ने लोकसभा में देशी गाय की संख्या कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए इनके संरक्षण की बात कही। साथ ही खरीद फरोख्त व कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.