लोहरदगा, जनवरी 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के गोविंद गोपाल गोलोक धाम गौशाला गगेया में गाय माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के उद्देश्य से मकर संक्रांति के अवसर पर वैदिक पद्धति से हवन किया गया। तत्पश्चात संध्या से सुबह तक 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन किया गया। इस अवसर पर राम गोविंद दास गोस्वामी ने कहा कि गाय हिन्दु्ओं के लिए सबसे पवित्र पशु है। गायों को दिव्य और पालन-पोषण करने वाली मां के रूप में देखा जाता है। हिन्दू धर्म में गाय को माता, कामधेनु, कल्पवृक्ष और सभी कामनाओं की पूर्ति करने वाली बताया गया है। गाय माता के संपूर्ण शरीर में तैतीस कोटी देवी-देवताओं का वास होने का उल्लेख भी शास्त्रों में मिलता है। सरकार को गौ रक्षा के लिए ठोस पहल करने की जरूरत है। साथ ही गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में तपेश्वर गोस्वाम...