काशीपुर, मार्च 2 -- काशीपुर। बस की टक्क्कर से गाय की मौत के मामले में बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख ने प्राइवेट बस चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम कचनालगाजी निवासी बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख लवी तोमर ने कहा है कि एक मार्च 2025 को रामनगर रोड पर उस्मानी मार्बल के पास निजी बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से बस को चलाकर सड़क पर जा रही एक गाय को टक्कर मार दी। चालक गाय को करीब 15-20 मीटर तक रगड़ते हुए ले गया। जिससे गाय की मृत्यु हो गयी। हादसे में कई राहगीर भी बाल बाल बच गए। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.